रायपुर

जनगणना: अभद्र सवाल पूछने पर अधिकारी को होगी 3 साल की जेल
27-Mar-2026 11:28 PM
जनगणना: अभद्र सवाल पूछने पर अधिकारी को होगी 3 साल की जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मार्च। जनगणना 2027 के लिए सरकार ने सख्त नियम जारी किए हैं। भारत के महापंजीयक के अनुसार, कोई अधिकारी यदि जानबूझकर आपत्तिजनक सवाल पूछता है या गलत जानकारी दर्ज करता है, तो उसे ष्टद्गठ्ठह्यह्वह्य ्रष्ह्ल, 1948 के तहत तीन साल तक की जेल हो

सकती है।

 भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों को भेजे गए एक नोट में जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत निर्धारित दंडों का विवरण दिया है। इन दंडों में अपराध की श्रेणी के आधार पर 1,000 रुपये के जुर्माने से लेकर तीन साल के कारावास, या दोनों का प्रावधान है।

अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी तरह की गलत जानकारी दर्ज न करें और बिना अनुमति किसी की निजी जानकारी साझा न करें। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेंगे, आदेशों का उल्लंघन करेंगे या किसी अन्य कर्मचारी के काम में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, जनगणना से जुड़े दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने, छिपाने या उनमें हेरफेर करने पर भी सजा का प्रावधान रखा गया है।

सरकार के अनुसार, जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें नागरिकों को खुद से जानकारी भरने का विकल्प भी मिलेगा। पहली बार जाति आधारित गणना को भी शामिल किया जाएगा। इन मामलों में होगी एफआईआर:गलत जानकारी- जानबूझकर गलत डेटा दर्ज करना। गोपनीयता का उल्लंघन: सरकार की अनुमति के बिना जनगणना के दौरान प्राप्त किसी भी जानकारी का खुलासा करना। काम में लापरवाही: कर्तव्य पालन में उचित तत्परता न दिखाना या आदेशों की अवहेलना करना। दस्तावेजों से छेड़छाड़: जनगणना के दस्तावेजों को नष्ट करना, छुपाना या परिणामों को प्रभावित करने के लिए उनमें हेरफेर करना।


अन्य पोस्ट