रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मार्च। जमीन सौदे के नाम पर पूर्व परिचित ने कारोबारी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर दी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ 3(5), 318-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अवंति विहार एक्सटेंशन निवासी कारोबारी विनीत जैन ने सिकवल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि े वैष्णव तांडी उसका पूर्व परिचित है। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर वैष्णव तांडी ने उसे ग्राम कोलर, तहसील अभनपुर स्थित एक कृषि भूमि में पैसा लगाने का ऑफर किया था। जिसमें जमीन का रकबा 0.4580 हेक्टेयर बताया गया, जिसका मालिकाना हक रूपनाथ साहू होना बताया गया।
वैष्णव तांडी ने इस जमीन में से करीब 30 हजार वर्गफुट को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में सौदा किया था। इस दौरान 23 अप्रैल 2025 को इकरारनामा तैयार किया गया, जिसके बाद विनीत जैन ने वैष्णव तांडी को एडवांस 35 लाख रुपए चेक और 1 लाख नगद दिए थे। इसके बाद तय समय के बाद भी आरोपियों ने न तो कोई दस्तावेज दिए और न ही जमीन की रजिस्ट्री की। पूछे जाने पपर आोपी टालमटोल करता रहा। शक होने पर विनीत ने जब पूछताछ की तो पता चला कि भूमि पहले से विवादित है इस संबंध में ललित कुमार साहू ने आपत्ति कराई थी। और मामला राजस्व न्यायालय में लंबित है। इस पर विनीत ने वैष्णव तांडी और रूपनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।