रायपुर

शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर चाकू-डंडे से हमला
27-Mar-2026 11:22 PM
शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर चाकू-डंडे से हमला

रायपुर, 27 मार्च। राजधानी के अलग-अलग थाना इलाकों में मारपीट और धमकी के मामले सामने आए है। जहां आरोपियों ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मारपीट हुए। पुलिस न शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।  टिकरापारा पुलिस के मुताबिक त्रिमूर्ति मंदिर के पास मठपुरैना निवासी विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च को वह हल्का तालाब में जंवारा विसर्जन के लिए गया था। दोपहर करीब 3 बजे वह अपने दोस्त हेमंत निषाद के साथ बैठा हुआ था, तभी वहां तीन अज्ञात युवक पहुंचे। और विकास को जबरन शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने अपने पास रखे नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस हमले में विकास के पैर पर गंीाीर चोट आई। डीडी नगर के सरोना इलाके में संकल्प हॉस्पिटल के पास रहने वाले एक मजदूर ने शिकायत दर्ज कराई है कि कल दोपहर 2 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला कन्हैया उर्फ चोल्लो वहां आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पिैसे देने से मना करने पर कन्हैया ने उसके साथ गाली गलौज कर हाथ-मुक्कों के साथ-साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।


अन्य पोस्ट