रायपुर
श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल को नई एम्बुलेंस सेवा समर्पित
27-Mar-2026 11:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मार्च। रायपुर रॉयल राउंड टेबल 317 ने राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर को एक नई एम्बुलेंस सेवा समर्पित की गई। जिससे जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर अस्पताल के ट्रस्टी विवेक नारायण गौर एवं डॉ. सी. श्रीनिवास ने कहा कि यह एम्बुलेंस अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदान साबित होगी। इस कार्यक्रम में एरिया वाइस चेयरमैन गगनदीप अरोड़ा की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही रायपुर रॉयल राउंड टेबल 317 के चेयरमैन तेजिंदर, ट्रेजरर अर्जुन, राहुल, दीपक, प्रतीक, स्क्वेयर लेग सुमित एवं स्क्वेयर लेग भूपेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे