रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। राष्ट्रीयकृत बैंकों में एकतरफा परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना पर कर्मचारी एवं अधिकारियों ने तत्काल समाधान की मांग की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने कहा कि लंबित मांगों पर सुलह प्रक्रिया के दौरान इसे थोपा जा रहा है।
फोरम ने कहा है कि संशोधित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (क्करुढ्ढ) फार्मूले के एकतरफा लागू किए जाने के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन को बैंकिंग उद्योग में व्यापक और जबरदस्त समर्थन मिला है।
फोरम का लगातार यह मत रहा है कि संशोधित फार्मूला बैंकिंग कार्यबल की एकता पर प्रहार करता है। स्केल 4 और उससे ऊपर के अधिकारियों को सामूहिक रूप से तय व्यवस्था से अलग करने और व्यक्तिगत मूल्यांकन पर आधारित भिन्न संरचना लागू करने से अनावश्यक असमानताएं उत्पन्न होंगी, असंतोष बढ़ेगा, टीमवर्क कमजोर होगा और बैंकिंग संचालन के आधारभूत सामूहिक भाव को क्षति पहुंचेगी। यही कारण है कि इस मुद्दे पर कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों स्तरों पर इतनी तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, क्योंकि इसे कार्यबल को विभाजित करने और सामूहिक सौदेबाजी की स्थापित प्रणाली को कमजोर करने का गंभीर प्रयास माना जा रहा है। फ़ोरम ने
मुख्य श्रम आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया है और यह स्पष्ट किया है कि सुलह प्रक्रिया के दौरान एकतरफा कार्यवाही औद्योगिक शांति के प्रतिकूल है तथा यथास्थिति बनाए रखने के सिद्धांत के विरुद्ध है। स्नक्च का यह भी मत है कि सुलह के दौरान इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाई औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 33 के तहत गंभीर प्रश्न उठाती है और इसे किसी जीवित औद्योगिक विवाद पर, जो स्थापित सेवा शर्तों और सामूहिक समझौतों की पवित्रता को प्रभावित करता है।
फोरम के राष्ट्रीय महासचिव रूपम राय और राज्य सचिव वाई गोपालकृष्ण ने कहा कि इस थोपे गए निर्णय को स्वीकार नहीं किया जा सकता।