रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। महापौर श्रीमती मीनल चौबे सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने आज कुल 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो वार्डो में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करेंगे । इस मौके पर सभी एमआईसी सदस्य अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ये वाहन शहरवासियों से गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर वेस्ट चार श्रेणियो में कचरा अलग करने पर लेंगे। इसके लिए केंद्र ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 अधिसूचित किया है और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगा।
बनेगा नया पंप हाउस
इससे पहले मंगलवार को महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 4 कार्यालय के पंप हाउस और सम्पवेल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नया पंप हाउस बनाने एवं सम्पवेल में नई मोटर पप मशीन शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है। जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, अमर गिदवानी, पार्षद अजय साहू, अर्जुमन एजाज ढेबर सहित जल बोर्ड एसई राजेश राठौर ,जेसी डॉ. दिव्या चंद्रवरी, समेत जल बोर्ड के सभी अभियंता मौजूद रहे।
विधायक ने वर्किंग वुमेन हॉस्टल की प्रगति देखी
दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि तेज गति से कार्य करवाकर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। श्री सोनी ने तालाब के समीप एवं मठपुरैना में रिक्त शासकीय भूमि के सुरक्षित कर योजनाएं कियान्वित करने कहा। इस दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप और अन्य सभी अधिकारी साथ रहे।