रायपुर
फ्यूचरिस्टिक गार्बेज सिटी !
25-Mar-2026 9:12 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 मार्च। बीस साल पहले तत्कालीन सरकार ने शहर के अंदर सर्व सुविधायुक्त शहर का अनुभव देने के दावे के साथ कमल विहार का योजना लाई थी। सरकार बदली तो नाम भी बदल कर कौशल्या विहार किया गया। लेकिन इस शहर की दुर्दशा नहीं बदली। अब यह फ्यूचरिस्टिक ग्रीन सिटी का यह कांसेप्ट ,गार्बेज सिटी का रूप ले चुका है। कमल विहार के सेक्टर 4 के पास कचरा कलेक्शन सेंटर बना दिया गया है। माना बस्ती देवपुरी , डूमरतराई, और कमल विहार का एकत्रित कचरा निगम अमला वहीं जला भी देता है। रहवासी कचरे की बदबू के साथ धुंए की वजह से परेशान रहते हैं। निगम, आरडीए में कोई सुनवाई नहीं। यहां तक कि सीएम विष्णु देव साय के पहले जनदर्शन में दिए गए निर्देशों पर भी जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे