रायपुर

शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार
25-Mar-2026 9:11 PM
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मार्च। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़ता ने 4 जुलाई 2025 को न्यू राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए आशीष मसीह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।  इस बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पीडि़ता के किराए के मकान में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने  आरोपी को  अहमदाबाद (गुजरात) में लोकेट किया।

 टीम को अहमदाबाद की लिए रवाना किया गया । जहां पुलिस ने अहमदाबाद में आरोपी की जानकारी इक_ा कर इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने घटना करती करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को 25 मार्च 2026 को  गिरफ्तार कर कोर्ट  में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट