रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 मार्च को छत्तीसगढ़ शिवसेना रामनवमी शोभायात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन किया जायेगा। विठ्ठल मंदिर फूल चौक नवीन बाजार में शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख माननीय धनंजय सिंह परिहार वरिष्ठ पदाधिकारियों पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा रवाना करेंगे।। शोभायात्रा में रायपुर शहर जिले के सभी विधानसभा से शिव सैनिक झांकियों के साथ मुख्य शोभा यात्रा फूल चौक नवीन बाजार में सम्मिलित होंगे।दुर्ग से शिवजी की बारात झांकी, भिलाई से नवदुर्गा, अरखोरी झांकी, वालोद अरवाड़ा, बिलासपुर से विलासा माता, आरंग से राम दरवार झांकी, पलारी से राउत नाचा सहित विभिन्न जिलों से भी पंथी नृत्य, सुवा नृत्य, राऊत नाचा, अखाड़ा एवं जवाहर नगर राधे-कृष्ण मंदिर पुजारी लल्लू महाराज की भजन मंडली भी होगी। यह जानकारी संयुक्त पत्रकार वार्ता में रेशम जांगड़े, एच.एन. सिंह पालीवार प्रदेश महासचिव और कृष्णा यादव प्रदेश समन्वयक ने दी।