रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 24 मार्च। रउल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड अभनपुर के लगभग 30 परीक्षा केन्द्रों में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षार्थियों में भारी उत्साह दिखाई दिया की सीखने और लिखने पढऩे की कोई उम्र नहीं होती अनेक रिश्तेदारों ने एक साथ बैठकर परीक्षा दिलाया जैसे की शासकीय प्राथमिक शाला सारखी में 75 वर्षीय सास पुनई बाई और उनकी दोनों बहू अहिल्या 40 वर्ष ,धनेश्वरी 34 वर्ष ने एक साथ बैठकर उल्लास परीक्षा दिलाई, वहीं शासकीय प्राथमिक शाला चम्पाझर में मणिराम निषाद 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भी परीक्षा में भाग लिया वही देवारभांठा में 83 वर्षीय इतवारी पाल एवं कुमारी बाई ने परीक्षा केंद्र पहुचकर ये साबित किया कि जहाँ चाह है वहाँ राह है ,वंही शासकीय प्राथमिक शाला परसदा सोंठ में पति-पत्नी एवं माँ-बेटा ने साथ में परीक्षा दिलाए।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम -मूल्यांकन परीक्षा पूरे ब्लॉक से लगभग 1000 की संख्या में लोगों ने इस अभियान में भाग किया। विकासखंड अभनपुर के नोडल अधिकारी हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि विकासखंड के चिन्हांकित शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया था मूल्यांकन केन्द्रों में मूल्यांकन का समय प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक निर्धारित था , जिसमें परीक्षार्थियों के द्वारा अपने सुविधाजनक समयानुसार आकर उल्लासपूर्वक मूल्यांकन परीक्षा दिलाया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर रायपुर से उपप्राचार्य संगीता यादव , गार्गी चौधरी व्याख्याता डाइट एवं नीलकमल यादव व्याख्याता डाइट रायपुर ने शासकीय प्राथमिक शाला सारखी, आमनेर ,संकरी एवं बेलर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों में परीक्षार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला, साथ ही स्वयंसेवी शिक्षकों व शाला के शिक्षक भी उत्साहपूर्वक परीक्षा को संपन्न कराते दिखे।
उल्लेखनीय है कि स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा घर घर जाकर सभी शिक्षार्थियों को शिक्षार्थी पर्ची देकर ,पीला चावल देकर केंद्र ,फुल देकर ,टीका लगाकर तक आने का निमंत्रण दिया गया था एवं फूलो से स्वागत किए अनेक जगहों पर उल्लास रंगोली से स्वागत किया गया। राष्ट्रव्यापी अभियान की सफलता पर हिमांशु भारतीय डीईओ रायपुर ,डॉ. कामिनी बावनकर डीपीओ रायपुर, बीईओ धनेश्वरी साहू,राकेश कुमार साहू बीआरसीसी अभनपुर ने बधाई प्रेषित की है।
इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में हेमन्त कुमार साहू नोडल अधिकारी अभनपुर ,दीपक ध्रुवंशी सहायक नोडल अभनपुर एवं विकासखंड अभनपुर के समस्त संकुल समन्वयकों की टीम ,समस्त प्रधानपाठक अभनपुर ,समस्त शिक्षक अभनपुर ,स्वयंसेवी शिक्षकों की टीम ,बिहान सक्रिय महिला समूह की भूमिका प्रमुख रही।