रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। राजधानी की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताडऩा, मानसिक व शारीरिक उत्पीडऩ का आरोप लगाई है। उसने थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। रीनू मिश्रा (29 वर्ष) ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पति, सास ओर अन्य ने दहेज की मांग, मारपीट, धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता का विवाह नवंबर 2024 को नई दिल्ली निवासी डॉ. असीम ऐश्वर्य शर्मा के साथ हुआ था। विवाह के समय पीडि़ता के परिजनों ने 5.50 लाख रुपए नकद सहित सोना-चांदी, फर्नीचर और अन्य सामान दिया गया था।
इसके बावजूद शादी के एक माह बाद से ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त10 लाख रुपए नकद और कार की मांग कर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते रहे। मांगे पूरी न होने पर गाली-गलौज, धमकी और अपमान किया जाता था। मायके वालों से बात करने से रोका गया और चरित्र पर संदेह कर बदनाम किया गया।
घटना के बाद पीडि़ता अपने मायके रायपुर लौट आई, जहां उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।