रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। शहर में दो अलग-अलग थाना इलाको मे मारपीट और गाली-गलौज के मामले सामने आए हैं।
पहली घटना बोरियाखुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी की है। पीडि़ता ने बताया कि वह रात 9:20 बजे अपने घर के पास खड़ा था। तभी उसके परिचित शिवा मिश्रा ने उसे आवाज देकर बुलाया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान शिवा मिश्रा, फैजान खान और अजीत ने मिलकर पीडि़त को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे पीडि़ता को चोट आई। बीच बचाव करने पर झगड़ा संत कराया गया।
दूसरी घटना मठपुरैना क्षेत्र के बमलई चौक की है। यहां रहने वाली केवड़ा साहू ,ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है । कल रात 8 बजे उसका छोटा भाई लखन साहू घर के सामने आकर बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। गाली-गलौज की। जब केवड़ा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। सुरजा साहू, हितेश साहू, ज्योति साहू और ममता साहू ने देखा और बीच-बचाव किया। दोनों मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।