रायपुर

बीमा पालिसी के नाम पर ठगने वाले दिल्ली गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार
24-Mar-2026 4:30 PM
बीमा पालिसी के नाम पर ठगने वाले दिल्ली गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। नोएडा के गौर माल में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले दिल्ली गिरोह का फरार मास्टर माईंड गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने परसों इसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे।

 मुजगहन क्षेत्रांतर्गत निवासी परमजीत सिंह चड्डा को बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि उपलब्ध कराने का झांसा देकर शिकार बनाया था। इन लोगों ने चड्ढा से दो साल पहले  नवंबर 24 में 9,60,000/- रूपये की  ठगी की थी। इस  गिरोह का मास्टरमाईंड जितेन्द्र कुमार उर्फ राजीव फरार था। तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद इसके लिए पुलिस टीम दिल्ली में कैंप कर रही थी और राजीव सिंह  35 निवासी वसुंधरा गाजियाबाद से  गिरफ्तार किया। इनसे देश के अन्य राज्यों में भी ठगी की घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।प्रकरण में पूर्व में गिरोह के 03 आरोपी 01. अनिल कुमार पिता स्व. प्रभाति सिंह उम्र 37 साल निवासी ए-102 हयान एन्क्लेव लोनी देहात डी.एल.एफ. अंकुर विहार जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश। 02. अजय तिवारी पिता स्व. प्रेमचंद तिवारी उम्र 33 साल निवासी ए-32 राहुल विहार विजय नगर थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा 03. रिंकू सिंह पिता स्व. करतार सिंह उम्र 42 साल निवासी प्लॉट नं. 217 शालिमार गार्डन 01 थाना शालिमार गार्डन शाहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।


अन्य पोस्ट