रायपुर

सिविल लाइन, गुढिय़ारी से तीन चाकूबाज गिरफ्तार
24-Mar-2026 4:29 PM
सिविल लाइन, गुढिय़ारी से  तीन चाकूबाज गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मार्च। राजधानी में अलग-अलग थाना इलाको में सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सिविल  घटना लाइन्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस को 22 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि पंडरी स्थित मटन मार्केट के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी बादल बेहरा (30 वर्ष) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से  बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया।

दूसरी कार्रवाई गुढियारी इलाके के रामनगर में की गई। यहां रेलवे पटरी के पास एक युवक के चाकू लहराने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शंकर श्रीवास उर्फ इल्ले  को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक युवक को कुकरीनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान आदि मानकर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। कुकरी बरामद की गई

तीनों मामलों में पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया । पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।


अन्य पोस्ट