रायपुर

गोपा कुमार के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय
23-Mar-2026 7:23 PM
गोपा कुमार के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को  विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने केरल दौरे पर हैं।  श्री साय पहले

कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी  एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि केरलम की जागरूक जनता आज परिवर्तन के लिए तैयार दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मॉडल ने यहाँ भी विश्वास का मजबूत आधार निर्मित किया है। चेंगन्नूर सहित सम्पूर्ण केरलम प्रदेश में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर बढ़ रहा है।


अन्य पोस्ट