रायपुर

धरसीवां आईडीबीआई घोटाले के पीडि़त धरने पर बैठे, बैंक के खिलाफ मुनादी भी
23-Mar-2026 7:22 PM
धरसीवां आईडीबीआई घोटाले के पीडि़त धरने पर बैठे, बैंक के खिलाफ मुनादी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। पुलिस के आश्वासन पर शुक्रवार को दो दिन के लिए अपना विरोध स्थगित करने के बाद धरसीवां आईडीबीआई  बैंक घोटाले के पीडि़त खातेदारों ने सोमवार से आंदोलन तेज कर दिया है। दर्जनों महिला पुरुषों ने बैंक में तालाबंदी कर  सामने पंडाल लगा कर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले इन लोगों ने संघर्ष समिति बनाकर गांव गांव में घोटालेबाजों के बैंक में निवेश न करने के खिलाफ मुनादी करने की भी घोषणा की। ग्रामीण पुलिस पर भी बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने आरोप लगा रहे हैं। बैंक के दो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दो दर्जन के अधिक खातेदारों के स्नष्ठ के लाखों रूपए की हेराफेरी की है। इसके बाद सभी खातेदार बैंक से अपनी रकम वापस करने की मांग कर रहे हैं।बैंक प्रबंधक मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस मामले में बैंक की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिछले सप्ताह दो कर्मचारियों दुर्गेश शर्मा और राजा खूंटे को गिरफ्तार किया था। इनकी यह ठगी चार लोगों की रकम के हेराफेरी सामने आने पर उजागर हुई थी। पीडि़त पहले ही पुलिस प्रशासन, विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंप चुके हैं। पुलिस ने करीब 20 आवेदनों में से 3 मामलों में एफआईआर दर्ज कर दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि पीडि़त तत्कालीन बैंक प्रबंधक समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी रकम की वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं।


अन्य पोस्ट