रायपुर

जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी भंग
23-Mar-2026 7:20 PM
जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी भंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। प्रदेश कांग्रेस के  निर्देशों के अनुपालन में, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने  वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से पूर्णत: भंग कर दिया है।

इस भंग के फलस्वरूप पूर्व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी—महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संयुक्त महामंत्री सहित अन्य सभी पदों पर आसीन साथी—अब पूर्व पदाधिकारी की श्रेणी में आते हैं। उनके सभी अधिकार, जिम्मेदारियां एवं कार्यभार समाप्त हो चुके हैं।

 बंजारे ने आगे बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज गति से प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक, मंडल, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सक्रिय साथियों से विस्तृत विचार-विमर्श एवं सुझाव लेकर योग्य, निष्ठावान एवं जन-सेवा के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की नई टीम जल्द ही घोषित की जाएगी।


अन्य पोस्ट