रायपुर

स्कूली गणवेश आपूर्ति शुरू, पहली खेप बस्तर के लिए रवाना
21-Mar-2026 10:15 PM
स्कूली गणवेश आपूर्ति शुरू, पहली खेप बस्तर के लिए रवाना

रायपुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूली गणवेश आपूर्ति  प्रारंभ कर दिया है। इस वर्ष स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण मदरसा एवं समग्र शिक्षा मद के अंतर्गत कुल 25,57,130 बालक-बालिकाओं को गणवेश प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक छात्र को दो सेट के मान से कुल 51,11,362 गणवेश सेट आपूर्ति का लक्ष्य  है। पहले चरण में बस्तर संभाग से गणवेश वितरण शुरू किया गया है, जहां कुल 8.16 लाख गणवेश सेट की आपूर्ति की जानी है। हाथकरघा संघ ये गणवेश प्राथमिक बुनकर सहकारी समितियों के माध्यम से बनवै रहा है, जबकि सिलाई का जिम्मा प्रदेशभर की महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा गया है। सभी गणवेश शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही स्कूलों तक पहुंचाये जा रहे हैं। यह गणवेश प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे।

इस वर्ष गणवेश का डिजाइन भी नया रखा गया है। छात्रों को चेक प्रिंट शर्ट और स्लेटी रंग की ट्यूनिक/पैंट प्रदान की जाएगी, जिससे एकरूपता के साथ आकर्षक भी होगा।

गणवेश वितरण का शुभारंभ राज्य हाथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने किया। इस अवसर पर गोदाम प्रभारी गोविंद देवांगन, विपणन प्रभारी राजाराम देवांगन सहित तकनीकी कर्मचारी एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट