रायपुर

रायपुर में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
21-Mar-2026 10:14 PM
रायपुर में 25 मार्च  से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 26 का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर में किया जाएगा। इस बहु-खेल प्रतियोगिता में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स एवं रेस्लिंग जैसी विभिन्न खेल विधाएँ शामिल रहेंगी।

प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है - तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल तक ओपन ग्राउंड, डायरेक्टरेट ऑफ यूथ एंड वेलफेयर में आयोजित की जाएगी। फुटबॉल प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल तक पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित होगी। हॉकी प्रतियोगिता 26 मार्च से 1 अप्रैल तक सरदार पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। तैराकी प्रतियोगिता 25 मार्च से 28 मार्च तक इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में  होगी। भारोत्तोलन प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक ओपन ग्राउंड, पं. रविशंकर  विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर, धरमपुरा में 30 मार्च से 02 अप्रैल तक एथलेटिक्स एवं सरगुजा के गांधी स्टेडियम में रेस्लिंग 28  से 31 मार्च  तक आयोजित होगा।


अन्य पोस्ट