रायपुर
प्रदेश में मौसम की नरमी अभी बनी रहेगी,24 से बारिश भी
21-Mar-2026 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मार्च। प्रदेश में मौसम की नरमी अभी और बनी रहेगी। इसके पीछे पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता को कारण बताया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार
एक विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 57 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। दूसरा विक्षोभ द्रोणिका के रूप में उत्तर हरियाणा से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर से 12.6 किलोमीटर तक विस्तारित है। वहीं प्रदेश में बंगाल के खाड़ी से आने वाली नमी की मात्रा घट रही है, जिसके कारण प्रदेश में कल 22 मार्च को मौसम मुख्यत: साफ रहने की संभावना है।
वैसे प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों में 5 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद 24 मार्च से वर्षा प्रारंभ होने की संभावना बन रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे