रायपुर

आबकारी आरक्षक चयन सूची पर 7 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति
21-Mar-2026 10:08 PM
आबकारी आरक्षक चयन सूची पर 7 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति

रायपुर, 21 मार्च। आबकारी आरक्षक पद हेतु छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के अंतर्गत जारी मेरिट सूची के आधार पर विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चयन परिणाम में अंक, टंकण, मापदण्ड या प्रक्रिया संबंधी किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में व्यापम द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल डाटा के आधार पर संशोधन किया जा सकेगा। अभ्यर्थी दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो, तो वे सूचना पत्र जारी होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) भवन, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर अटल नगर में  या द्ग&ष्द्बह्यद्ग.ष्शद्वद्व.ष्द्दञ्चद्दश1.द्बठ्ठ पर आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट