रायपुर

अपर आयुक्त साहू ने इंटेकवेल में ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति का निरीक्षण कर
21-Mar-2026 9:48 PM
अपर आयुक्त साहू ने इंटेकवेल में ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति का निरीक्षण कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। निगम के अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू  इंटेकवेल का निरीक्षण किया। उन्होंने सागर , सरिता ,नीर  क्षीर एवं खारुन पंप हाउस से रॉ वाटर पंपों का अवलोकन किया। इस दौरान ईई (जल)  नरसिंह फरेन्द्र सहित अन्य इंटकवेल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 श्री साहू ने सभी पंपों तथा मोटर इत्यादि का मेंटेनेंस ग्रीष्म ऋतु में कोई दिक्कत न हो, इसलिए सभी पार्ट्स तथा पूर्व से सर्विसिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपर आयुक्त ने जल संसाधन विभाग से  नदी से मिल रहे पानी का लेवल प्रतिदिन मॉनिटर कर विभाग से समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों में साफ -सफाई के निर्देश

 कल वीरांगना अवंति बाई स्मृति दिवस में शामिल होने के बाद  महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने  संस्कृति विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निगम क्षेत्र में स्थित सभी शहीदों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहादत दिवस, जयंति, पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा स्थल पर ससम्मान विशेष साफ - सफाई, पुष्पांजलि, संधारण कार्य सहित सभी आवश्यक प्रबंध प्रशासनिक तौर पर पूर्वनिश्चित करने के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए ।साथ ही सभी सम्बंधितों को एक दिन पूर्व फोन से आयोजनों की सूचना देने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट