रायपुर

ईश्वर पटेल बने रायपुर ग्रामीण व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक
21-Mar-2026 2:46 PM
ईश्वर पटेल बने रायपुर ग्रामीण व्यापार प्रकोष्ठ  के सहसंयोजक

अभनपुर, 21 मार्च।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव द्वारा अभनपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी ईश्वर पटेल को रायपुर जिला ग्रामीण व्यापार प्रकोष्ठ का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

ईश्वर पटेल की नियुक्ति के पश्चात क्षेत्र सहित समाज और संगठन में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, संचित तिवारी, सागर साहू, लोटन गिलहरे, धर्मेंद्र पटेल, डॉ. मधुसूदन पटेल, शगुन पटेल, वेद प्रकाश पटेल, देवेंद्र पटेल, कपिल पटेल, नारायण सोनी, महेंद्र पांडे सहित समाज एवं संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि ईश्वर पटेल अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।


अन्य पोस्ट