रायपुर

शराब पीने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने छात्र को चाकू मारा
19-Mar-2026 9:58 PM
शराब पीने पैसे नहीं दिए तो बदमाशों ने छात्र को चाकू मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। स्कूल जाते छात्र भी नशेडिय़ों से अब सुरक्षित नहीं है। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर दो बदमाशों ने छात्र पर चाकू से हमला किया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। दो बदमाशों ने 12 वीं के छात्र को  रोककर शराब पीने 2 हजार रुपए मांगे थे। उसके मना करने पर बदमाशों ने अपने पास रखे चाकू और पत्थर से उस पर हमला किया। इसमें छात्र के सिर, माथे, पीठ और पैर मे गंभीर चोटें आईं। उसके साथ के दोस्त ने बीच-बचाव कर  जान बचाई?।  छात्र की रिपोर्ट पर दो आरोपी करण पाण्डेय और उदय के खिलाफ  पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने  तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट