रायपुर
स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर पश्चिम के सरोना, में 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।
अस्पताल के निर्माण से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।