रायपुर
मोबाइल दुकान के कर्मचारी पर ठगी का शक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मार्च। खमतराई इलाके में साइबर ठग ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। ठग ने उसके बैंक खातों से1,30 लाख रुपए पार कर दिए गए। देवाशीष की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है।
देवाशीष नाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेक्टर-1 शिवानंद नगर खमतराई में रहता है। प्राइवेट नौकरी करता हैं। 17 की शाम को वह अपना पुराना मोबाइल बेचकर नया मोबाइल खरीदने जयस्तंभ चौक स्थित लक्ष्मी टेलिकांम मोबाइल दुकान पर गया था।
वहां दुकान के एक कर्मचारी ने उसे ई सिम की जगह जियो का नया फिजिकल सिम दिलाने के नाम पर ई-केवाईसी कराने अपने साथी जो जियो सिम एक्टीवेट करता है के पास ले गया। जहां उसके साथी ने ई केवाईसी कर एक फिजिकल सिम दिया और बताया कि 24 घंटे तक ओटीपी सेवा बंद रहेगी। इसके बाद देवाशीष ने दुकान से नया मोबाइल वनप्लस 13 खरीदा और उसमें नया सिम लगा लिया। दूसरे दिन 18 जनवरी की रात 10 बजे देवाशीष ने नए मोबाइल पर नेट बैंकिंग चालू की। तो उसे पता चला कि उसके बैंक ऑफ इंडिया खाते से 88,000 रुपए तथा एचडीएफसी बैंक खाते से 42,000 रुपए, इस प्रकार दोनों बैंक खाता से 1.30 लाख रुपए किसी अज्ञात ने खाते से ट्रांसफर किए थे। संदेह जताया जा रहा है कि दुकान संचालक ने ही उसके साथ सिम-मोबाइल के बहाने धोखाधड़ी है। घटना की जानकारी होते ही देवाशीष ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
मामले में खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।