रायपुर

श्रमिक ठेकेदारों की लाइसेंस की होगी नियमित निगरानी-देवांगन
18-Mar-2026 8:10 PM
श्रमिक ठेकेदारों की लाइसेंस की होगी नियमित निगरानी-देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मार्च। प्रदेश में ठेकेदारों को श्रमिक लाइसेंस जारी करने के मामले पर बुधवार को विधानसभा में बहस हुई। भाजपा सदस्य सुशांत शुक्ला के जवाब श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने ठेकेदारों को निर्माण श्रमिक लाइसेंस जारी करने की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा श्रमिकों के पीपीएफ जमा तो किया गया, लेकिन राशि में अंतर पाई गई। इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य सुशांत शुक्ला के सवाल के जवाब में श्रम मंत्री ने कहा कि 20 से या इससे अधिक अथवा पूर्ववर्ती 12 महीने के किसी भी दिन 20 या इससे अधिक श्रमिक नियोजित करने वाले ठेकेदार को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। एक पूरक सवाल के जवाब में श्रम मंत्री देवांगन ने कहा कि बिलासपुर हाईकोर्ट में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने वाले ठेकेदार मेसर्स अशोक खंडेलवाल द्वारा भी श्रमिक लाइसेंस दिया गया था।

उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा निर्माण कार्य किया गया। श्रम मंत्री ने बताया कि विधानसभा में सवाल लगने के बाद उक्त निर्माण से जुड़े श्रमिकों की पीपीएफ को लेकर जानकारी ली गई थी। यह पाया गया कि श्रमिकों का पीपीएफ जमा किया गया है, लेकिन राशि में अंतर है। इस मामले में नोटिस जारी कर ठेकेदार से जानकारी ली जा रही है, और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने भाजपा सदस्य के सवाल के जवाब में श्रम मंत्री ने कहा कि लेबर लाइसेंस की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, और जांच कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट