रायपुर

सीएम साय से मिले मप्र के डिप्टी सीएम शुक्ला, चौधरी के साथ देखी नालंदा लाइब्रेरी
18-Mar-2026 8:08 PM
सीएम साय से मिले मप्र के डिप्टी सीएम शुक्ला, चौधरी के साथ देखी नालंदा लाइब्रेरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मार्च। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने आज  राजधानी स्थित नालंदा परिसर लाइब्रेरी का अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने इस मॉडल से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसी तर्ज पर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने लाइब्रेरी के फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और टैरेस का अवलोकन करते हुए पुस्तक वितरण प्रणाली और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कम शुल्क में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा की।  और इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें बताया कि युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां 24म7 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का निर्माण डीएमएफ फंड एवं अन्य सहयोग से किया गया है तथा वर्तमान में इसका संचालन शुल्क और दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य में राजधानी सहित कुल 42 ऐसी लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि  इस लाइब्रेरी में बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों से 200 रुपये प्रति माह तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से 500 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता है।


अन्य पोस्ट