रायपुर

पुनर्वासित नक्सलियों ने सीएम से साझा किया जीवन में बदलाव
18-Mar-2026 8:00 PM
पुनर्वासित नक्सलियों ने सीएम से साझा किया जीवन में बदलाव

रायपुर, 18 मार्च। बीजापुर और कांकेर जिले के 140 आत्म समर्पित नक्सली विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुंचे। इनमें 54 महिला, 86 पुरुष शामिल हैं। इन्होंने पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण किया, और प्रश्नकाल की कार्रवाई देखी। सभी ने एक साथ भोजन भी किया। इसके बाद सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात, और तस्वीरें खींचवाई। इनसे मुलाकात के बाद सीएम साय ने कहा इन पुनर्वासित नक्सलियों से मुलाकात में संवाद हुआ। सभी ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के अनुभव साझा किया। नक्सलियों का यह दूसरा दल है जो यहां आया है।


अन्य पोस्ट