रायपुर

खरीदी वर्ष 24-25 में 15772 टन धान का शार्टेज आया - केदार
17-Mar-2026 8:04 PM
खरीदी वर्ष 24-25 में 15772 टन धान का शार्टेज आया - केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज सदन में बताया कि खरीदी वर्ष 24-25 में 15772 टन धान का शार्टेज आया है। प्रश्न काल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने तारांकित प्रश्न में जानना चाहा कि 24-25 में कितना धान शार्टेज रहा, इसकी कीमत कितनी और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शार्टेज के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को इस वर्ष पुन:खरीदी में क्यों लगाया गया?

मंत्री कश्यप ने बताया कि 24-25 में  15772.21 टन शार्टेज हुआ था। इसकी कीमत 3627.95 लाख रूपए थी। रायपुर में 526 समितियों के 677 खरीदी केंद्र थे।शार्टेज 161 समितियों के केंद्रों में आई। इस पर एफआईआर के साथ 58 बी के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट