रायपुर

बाबा साहेब की पत्नी रमाताई की जीवन पर आधारित फिल्म ‘रमाई’ को मिल रही प्रंशसा
13-Feb-2026 6:21 PM
 बाबा साहेब की पत्नी रमाताई की जीवन पर आधारित फिल्म ‘रमाई’ को मिल रही प्रंशसा

 महापौर समेत प्रमुख हस्तियों ने फिल्म को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 13 फरवरी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की धर्मपत्नी रमाताई की जीवन-संघर्ष पर आधरित फिल्म ‘रमाई’  को समाज के सभी वर्गों से भरपूर प्रशंसा मिल रही है। सामाजिक चेतना के संदेश के साथ निर्मित इस फिल्म में रमाताई की संघर्षगाथा को चित्रित किया गया है।

फिल्म में यह दर्शाया गया कि बाबा साहेब के हर संघर्ष की सफलता के पीछे रमाताई की अग्रणी भूमिका रही। सामाजिक संदेश के रूप में यह सीख दिया गया है कि रमाताई  के बगैर बाबा साहेब संघर्ष नहीं कर पाते। पति के साथ रमाताई के पूरी जिंदगी साथ खड़ी रही। 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में रमाताई को एक साहसी महिला  के साथ-साथ पति के हर फैसले पर साथ खड़ी होते चित्रित किया गया है।

स्थानीय मंडी मॉल के सिल्वर स्क्रीन में फिल्म के प्रमोशन के लिए महापौर मधुसूदन यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने फिल्म के निर्माता डॉ. उदय धाबर्डे और उनकी धर्मपत्नी प्रेरणा धाबर्डे की तारीफ करते कहा कि रमाताई की आज के दौर में भी प्रासंगिकता बरकरार है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों का निर्माण होते रहना चाहिए ताकि समाज को प्रेरणा मिल सके। फिल्म के प्रमोशन के लिए वंदना मेश्राम, दीपांकर खोब्रागढ़, रविता लकड़ा एवं राजू बारमाटे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

फिल्म में इनकी भूमिका

फिल्म रमाई में शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिवाकर रंगारी और उनकी पत्नी अर्चना रंगारी की भी भूमिका है। उक्त फिल्म के निर्माण के साथ डॉ. उदय धाबर्डे ने बाबा साहेब आंबेडकर की भूमिका अदा की। वही उनकी पत्नी प्रेरणा धाबर्डे ने रमाताई का रोल कर सबका ध्यान खींचा। सुमधुर और दर्दभरे गीत-संगीत से कहानी को गहराई के साथ फिल्माकंन किया गया है। इस बीच रमाई फिल्म को न सिर्फ समाज के द्वारा बल्कि सभी वर्गों ने सराहा है।

 


अन्य पोस्ट