रायपुर

आधा दर्जन दूकानें सील
13-Feb-2026 6:26 PM
आधा दर्जन दूकानें सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। नगर निगम जोन राजस्व विभाग ने बकाया अदा नहीं करने वाले 4 बड़े बकायेदारों के  6 व्यावसायिक परिसरों को तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की है। आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार यह कार्यवाही की गई है। बकायेदारों में ज्योति केशवानी- केवलराम केशवानी, भरत कुमार प्रिथवानी, और रेखा लाल - एल. के. लाल शामिल हैं।


अन्य पोस्ट