रायपुर

लोक आयोग दफ्तर में लगे एसी का वायर कटा, आउटलेट के कॉपर भी गायब
13-Feb-2026 6:26 PM
लोक आयोग दफ्तर में लगे एसी का वायर कटा, आउटलेट के कॉपर भी गायब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। कोतवाली इलाके मेें चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कार्यलय में लगे चार एसी के आउटलेट से कॉपर वायर चोरी कर ले गया। घटना गांधी चौक रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ लोक आयोग के दफ्तर की है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक कार्यालय में सहायक ग्रेड एक के पद पर कार्यरत कर्मचारी  साधना ने बताया कि 10 फरवरी को शाम लगभग 4.50 बजे सचिव कक्ष के एसी में दुर्गंध आने पर भवन के पिछले हिस्से का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय के पीछे दीवार पर लगे चार स्प्लिट एसी के आउटलेट से अज्ञात व्यक्ति ने कॉपर वायर चोरी कर लिया गया है। प्रत्येक एसी से लगभग 10 फीट कॉपर वायर निकाला गया था। आउटलेट से वायर काटने का प्रयास भी किया गया है।कॉपर वायर काटे जाने के कारण सभी एसी की गैस निकल चुकी थी। जिससे कार्यालय को 40,000 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी गए कॉपर वायर की कीमत 10,000 रुपए बताया गया है।

चोरी के संबंध में कोतवाली में लिखित आवेदन किया गया। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305 ई, 331-1 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट