रायपुर

चाकू दिखा राहगीरों को धमकाने वाला गिरफ्तार
13-Feb-2026 6:29 PM
चाकू दिखा राहगीरों को धमकाने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 13 फरवरी। पुरानीबस्ती इलाके में किला तालाब के पास  चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले युवक गिरफ्तर किया है।उसके पास से चाकू जब्त कर आर्मस एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक राहगीरों से शिकायत मिली थी की किला तालाब के पास एक युवक अपने हाथ में चाकू रखा है। और आने जाने वाले लोगों को डरा-धमाका रहा है। इस घटना से लोग डरे सहमे हैं। शिकायत पर पुलिस ने बताए स्थान और हुलिए के व्यक्ति को चिन्हाकित कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आयुष तिवारी निवासी डोंगरगांव बीटीआई रोड, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव, हाल पता निवासी प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2 बताया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने पास चाकू रखना स्वीकार किया। तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से स्टील का धारदार नोकदार बटन स्प्रिंग वाला चाकू बरामद किया।


अन्य पोस्ट