रायपुर
बैजनाथपारा-शास्त्री बाजार में चला बुलडोजर
13-Feb-2026 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। नगर निगम प्रशासन ने टीम प्रहरी अभियान चलाया गया। इस अभियान में मालवीय रोड, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार में मार्गो को जनहित में अतिक्रमण मुक्त किया गया। 10 से अधिक दुकानदारों पर सडक़ पर अतिक्रमण करने पर लगभग 25 हजार रूपये से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया। लगभग 50 से अधिक ठेलों, गुमटियों को हटाया गया, टीन शेड तोडक़र सडक़ पर से कब्जे हटाए गए। इससे बाजार प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम हो गया और नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलवाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


