रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। दहेज प्रताडऩा को लेकर दो महिलाओं ने पति और ससुरालियों पर आरोप लगाया है। इस मामले में वीआईपी रोड माना टेमरी निवासी 26 वर्षीय विवाहिता रिया साहू ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और दूसरे मामले चंदखुरी निवासी दामिनी वर्मा ने शादी के बाद कार और 15 लाख रूपए मांगने का आरोप लगाई है। दोनों ने महिला थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ 3(5) 85 के तहत मामला दर्ज किया है।
पहला मामला माना टेमरी का है जहां रिया साहू ने बताया कि उसका विवाह 9 अप्रैल 2023 को राकेश साहू के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था। विवाह में उसकी मां ने 5 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने और रिश्तेदारों ने घरेलू सामान दिया दिए थे।
विवाह के कुछ दिनों बाद से ही पति, सास-ससुर और ननद की आरे से मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। इसके लिए उसे शारीरिकऔर मानसकि प्रताडऩा दिया जाता था। गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। उसने इस बारे में पहले भी माना पुलिस में शिकायत भी की थी। जहां काउंसलिंग कर समझाइश दी गई थी। रिया साहू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद सास और ननद ने उसके जेवर को गिरवी रख दिए गए हैं। अब उसका पति दूसरी महिला के साथ रहने चला गया है। फोन पर भी कोइ जवाब नहीं दिया।
पुलिस ने शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामले में चंदखुरी निवासी 26 वर्षीय दामिनी वर्मा ने अपने पति आकाश वर्मा और सास-ससुर पर कार, सोना-चांदी एवं 15 लाख रुपए मांगने और मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2024 को पलारी निवासी आकाश वर्मा के साथ हुआ था। विवाह में दो तोला सोना, 20 तोला चांदी, बाइक सहित घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर उसे कई बार भूखा रखा गया। पति को उससे दूरी बनाने के लिए उकसाकर गाली गलौज मारपीट करता था।
12 नवंबर 2025 को इसी बात को लेकर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में फोन पर 15 लाख रुपए और कार लाने की शर्त पर ही साथ रखने की बात कही गई।


