रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। कोटा के टीचर्स कालोनी क्षेत्र में घर में हो रही प्रार्थना को लेकर मोहल्ले वालों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। सरस्वती नगर पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को थाने ले आई है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह कालोनी के मसीही परिवार के (होम चर्च) घर में प्रार्थना हो रही थी। इसमें कुछ युवतियां महिलाएं शामिल थी। उसी दौरान आसपास रहने वाली महिलाओं और पुरुषों ने धर्मांतरण के लिए प्रार्थना सभा का आरोप लगाते हुए विरोध किया। सभी उस घर के सामने जुट गए। इस सूचना पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंचे। पुलिस और मीडिया को भी सूचना दी गई। मोहल्ले वालों का कहना था कि हर सप्ताह शनिवार रात से लोगों का इस घर में इक_ा होना शुरू हो जाता है और रविवार को सुबह से प्रार्थना होती है। इसी में धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है। सब कुछ बंद दरवाजे में होता है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।यह सिलसिला क?ई महीनों से चल रहा है। इस मामले में प्रार्थना वाले घर की महिलाओं का कहना था कि वे लोग किसी का भी धर्म परिवर्तन नहीं करा रहे। केवल दुष्प्रचार किया जा रहा। मोहल्ले के लोग ही कभी छत पर कचरा, गेट पर जूठन फेंककर विवाद करते हैं और ऐसे आरोप लगाते हैं। इसके चलते महीने डेढ़ महीने से घर बंद कर दिया गया था।धर्म संरक्षण का यह तरीका नहीं है। वहीं भीम आर्मी के पदाधिकारी ने कहा कि गैर संवैधानिक काम होगा तो विरोध किया जाएगा।
बढ़ते विरोध बवाल के बीच पुलिस ने मसीही परिवार के कुछ लोगों को अपनी सुरक्षा में थाने ले गई।


