रायपुर

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अश्वनी चेलक अध्यक्ष, बोधराम निषाद महामंत्री बने
13-Jan-2026 10:13 PM
राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अश्वनी चेलक अध्यक्ष, बोधराम निषाद महामंत्री बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
रविवार को हुए बीएमएस  से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। यह चुनाव राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  गौरव सोनी की उपस्थिति में हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री  आर. के. श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें रायपुर के  अश्वनी कुमार चेलक को प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व विभाग बेमेतरा के  बोधी राम निषाद को प्रदेश महामंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डॉ. विनोद कुमार वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती लता दीक्षित को प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार एवं सशक्त कर्मचारी आंदोलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इससे पहले अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभयराम ने बौद्धिक उद्बोधन दिया था।


अन्य पोस्ट