रायपुर

साढ़े 95 लाख टन से अधिक धान खरीदी-गुप्ता
13-Jan-2026 10:16 PM
साढ़े 95 लाख टन से अधिक धान खरीदी-गुप्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
प्रदेश में अब तक साढ़े 95 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। अब तक 99 फीसदी किसानों को सवा 22 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। यह जानकारी अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने अंबिकापुर में हुए 43 करोड़ के गबन की ईओडब्ल्यू जांच का दोषियों पर कार्रवाई की भी बात कही।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 17 लाख 27 हजार किसानों ने धान बेचा है। कुल मिलाकर 95 लाख 41 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। उपार्जित धान के एवज में किसानों को 22 हजार 616 करोड़ का भुगतान किया जाना था। इसमें से 22 हजार 369 किसानों को धान खरीदी का भुगतान हो चुका है।
उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए .18 फीसदी किसान ही बाकी रह गए हैं। कुल मिलाकर 98.91 फीसदी किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। गुप्ता ने कहा कि 24 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि जमा हो जा रही है। गुप्ता ने यह भी बताया कि इस साल 9 हजार करोड़ की ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 7262.78 करोड़ ऋण दिया जा चुका है। कुल मिलाकर साढ़े 15 लाख से अधिक किसानों को कर्ज दिया जा चुका है।
 


अन्य पोस्ट