रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। नवा रायपुर में नई विधानसभा के शुरू होने के बाद मंत्रालय, संचालनालय स्टाफ की आवाजाही के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था दिसंबर से शुरू होने के संकेत हैं।
नई विधानसभा का उद्घाटन 1 नवंबर को होने के बाद सचिवालय की भी शिफ्टिंग होगी। और पहला सत्र दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में शीतकालीन सत्र होगा। इसी बीच इधर मंत्रालय और संचालनालय में भी स्टाफिंग की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके मुताबिक 1 दिसंबर से स्टाफ की अटेंडेंस बायोमेट्रिक होने वाली है। इसके लिए आफिस इन पंच सुबह ठीक दस बजे होना है। इसे देखते हुए सभी 65-70 स्टाफ बसों को सुबह 9.55 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके चलते मंत्रालय और संचालनालय स्टाफ के लिए बसें अलग अलग की जाएंगी। वर्तमान में बीते 13 वर्षों से दोनों ही प्रशासनिक मुख्यालय का कुल 1200 से अधिक का स्टाफ इन्हीं बसों में संयुक्त रूप से आवाजाही करता रहा है।
बस ड्राइवरों ने बताया कि अब महानदी, इंद्रावती दोनों भवनों के स्टाफ के लिए आने जाने की अलग अलग व्यवस्था होगी। इन्हीं बसों को अलग अलग बांट दिया जाएगा। ताकि स्टाफ समय से पहुंच सकते। बीते 1 जनवरी से 10 बजे आफिस की व्यवस्था लागू होने के बाद से 15-25 मिनट की देरी बरकरार है।
उधर विधानसभा सचिवालय ने भी नवा रायपुर आने जाने के लिए तीन न?ई बसें खरीदी है। जो पुराने रायपुर में निवासरत स्टाफ की आवाजाही सुनिश्चित करेगी। वर्तमान विधानसभा के लिए अभी दो बसें चलती हैं। 2 नवंबर से एक बस विधान नगर आवासीय कालोनी से दो पुराने रायपुर के दो रूट से चलेंगी।


