रायपुर

दो माह से फरारी काट रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। पुलिस ने अपराधियों पर पहली बार बुलडोजर चलाया है। हिस्ट्रीशीटर सूदखोरों रोहित वीरेंद्र तोमर के भाठागाँव साईनगर स्थित घर से लगे दफ्तर को सुबह बुलडोजर से तहस नहस कर दिया। साथ ही पुलिस- निगम प्रशासन ने घर तोडऩे को लेकर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मकान का सबसे ऊपरी माला अवैध रूप से बिना नक्शा पास बनाया गया है। जांच के बाद इस पर भी कार्रवाई की जाएगी। दोनों भाइयों पर सूदखोरी के चार दर्जन मामले दर्ज हैं। और वो इस समय में फरारी काट रहे हैं।
अफ़सरों ने बताया कि रोहित की पत्नी के नाम से यह बंगलानुमा दफ्तर खोला था। इसी दफ्तर से सूदखोरी का धंधा चलता था। यह पूरी बिऐ अवैध रूप से बिना ले आऊट नक्शे के बनाई गई। पुलिस ने पिछले माह निगम प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी रिपोर्ट मांगी थी। आज सुबह घर पर तालेबंदी जैसी स्थिति थी, मेन गेट पर सांकल के साथ ताला लगा हुआ था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने घर पर कोर्ट का एक और नोटिस चस्पा किया है। इसमें दोनों को 18 अगस्त तक पेश होने कहा है। यह दूसरा बार दिया गया है।
1. इन टेबल का इस्तेमाल रोहित खारून नदी की आरती के आयोजन में करता था।
2. यह रोहित का पालतू कुत्ता है जो अब मोहल्लेवालों के भरोसे जीवित है। रोहित के अन्य परिजन भी लापता होने की वजह से इसकी देखरेख नहीं हो पा रही। सांई नगर के लोग ही उसे खाने को कुछ दे देते हैं।
धमकी देने का अड्डा बना था यह ऑफिस
प्रशासन के मुताबिक, यह वही ऑफिस था जहां से रोहित तोमर सूदखोरी और धमकी देने का काम करता था। यहां शहर व प्रदेश के कई सूदखोर और उनके कर्जदारों का आना जाना लगा रहता था। इसी जगह पर लोगों को धमकियां, पिटाई और कर्जदारों की संपत्ति, चैक बुक पास बुक जब्त करते थे। दोनों के फरार होने से एक साल पहले तक के यहां के फुटेज भी पुलिस ने अपने पास रखे हैं। इस फुटेज में नजऱ आने वाले सूदखोरों और वसूलीबाज़ों को कुछ अरसे बाद एक एक करके बुलाया जाएगा।
चार दर्जन मामले दर्ज
रोहित, वीरेंद्र और परिजनों पर पुरानी बस्ती, तेलीबांधा और अन्य थानों में अवेध वसूली, हत्या की धमकी, संपत्ति कब्जे के चार दर्जन मामले दर्ज हैं। इसमें पुलिस अब तक सात से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें रोहित और वीरेंद्र की पत्नी, भतीजे , एक वकील और तीन मददगार शामिल हैं।
कोई कानून से बड़ा नहीं-शर्मा
इस कार्रवाई पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया आई है। डिप्टी सीएम गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा-विष्णु साय सरकार में सुशासन है, तो सुदर्शन चक्र भी है। किसी मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ फोटो खींचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं हो जाता। अपराधी तोमर ने अनेक लोगों को पीड़ा पहुंचाया है। बता दें कि रोहित की एक तस्वीर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ वायरल हुई थी। डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कोई भी हो अपराध, और अपराधियों पर बुलडोजर चलेगा। तोमर बंधु हो या जिहादी बंधु हो आतंक का पंख फैलाओगे तो उसे कुचलने का हुनर भी सुशासन सरकार को मालूम है।