रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का शिक्षा न्याय अभियान जारी है। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस में कर इसके नफे नुकसान बता रहे हैं। शुक्रवार को रायपुर में पूर्व सांसद छाया वर्मा, जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर मौजूद ने मीडिया से चर्चा की। श्रीमती वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण में बड़ा खेल किया जा रहा है। प्रदेश में हजारों पद शिक्षकों के खाली है।बीजेपी सरकार खाली पदों पर भर्ती के बजाय पद ही खत्म कर रही।चुनाव में बीजेपी ने 45 हजार शिक्षकों की भर्ती की बात कही थी।सरकार में आने के बाद शिक्षकों के पद को खत्म कर रही।
वर्मां ने आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों को बंद कर रही। वहीं निजी स्कूलों के फीस पर सरकार की अंकुश नहीं है।सरकार शिक्षा का प्राइवेटाइजेशन कर रही है।युक्तियुक्तकरण में अपने खास लोगों को लाभ देने का भी आरोप लगाया।समायोजन के बहाने स्कूलों को बंद करने की साजिश रची गई है। इस सरकार में स्कूल बंद हो रही है और शराब दुकान खोले जा रहे।
राजधानी के क्लब बार में महिलाओं को फ्री शराब परोसे जाने की खबरों पर , पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस सरकार में स्कूल बंद हो रही है और शराब दुकान खोले जा रहे है।सरकार में चाकू बाजी चैन स्नेचिंग, हत्या की घटना चरम पर है।कई क्लब बार में लड़कियों को फ्री में शराब परोसे जा रहे है।ये छत्तीसगढ़ की संस्कृति नहीं है। युवाओं के लिए ये व्यवस्था अच्छा संदेश नहीं जाता है।आने वाले पीढ़ी के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।