रायपुर

अपने ही पूर्वजों के निर्णय को भाजपा सरकार बदल रही-झा
23-May-2025 9:01 PM
 अपने ही पूर्वजों के निर्णय को भाजपा सरकार बदल रही-झा

रायपुर, 23 मई। छत्तीसगढ़ शासन  एक तरफ कर्मचारियों के विरोध के बाद भी सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर कार्यालय अवधि को प्रात: 10 बजे से 5:30 किया गया था। अब भाजपा पूर्ववर्ती सरकार के घोषित शनिवार अवकाश को पुलिस मुख्यालय में निरस्त कर सभी शासकीय कर्मचारियों के अवकाश को निरस्त करने की योजना बना रही है। कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि इतिहास को बदलने का प्रयास निंदनीय है। वर्ष 1981 चौधरी वेतनमान में यह अनुशंसा की गई थी कि कर्मचारियों के स्वास्थ,मस्त, तारो ताजा रहकर शासकीय कार्य के संपादन के लिए शनिवार को अवकाश होना चाहिए। और अब जब पांच दिवसीय कार्य दिवस घोषित कर सभी शनिवार को अवकाश दिया गया तब कार्यालय अवधि प्रात: 10 बजे से संध्या 5:30 बजे किया गया। कहीं ना कहीं सरकार कर्मचारियों को किए गए वादे, एनपीएस में डूबे लाखों रुपए की वापसी, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, पेंशनरों को पेंशन राहत, समय मान वेतनमान, पदोन्नति, क्रमोन्नति तथा नगर क्षतिपूर्ति भत्ता, अवकाश नगदी करण, गृह भाड़ा भत्ता, आदि में छठवें वेतनमान से वृद्धि करने का वादा कर सरकार बनाने के बाद इन सब बातों को भूल गई है।अब केंद्र की मोदी सरकार 1 अप्रैल 25 से ना ओपी एस, ना एनपीएस, नया यूपीएस लागू कर रही है। जिसमें पेंशन को बंद करने की साजिश हो रही है। सरकार कर्मचारी हित में काम ना कर कर्मचारियों के अहित में लगातार काम कर रही है। जिसमें शिक्षक पंचायत के विधवा अनुकंपा नियुक्ति की मांग, अनियमित कर्मचारियों की मांग विद्युत मंडल के कर्मचारियों का नियमितिकरण, डीएड शिक्षकों का समायोजन आधा अधूरा, आदि अनेक मांगे हैं,जिस पर कोई निर्णय न लेकर सरकार अनिर्णय की स्थिति में है। बेरोजगारी की बात करना प्रदेश के नवयुवकों के साथ बेईमानी होगी। आज भी लाखों की संख्या में बेरोजगार हैं। नई भर्ती के दिशा में सरकार दिशाहीन हो चुकी है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि  केंद्र और राज्य में समानता लागू कर तत्काल पुलिस मुख्यालय में शनिवार अवकाश निरस्तीकरण आदेश को वापस लें।


अन्य पोस्ट