रायपुर

रजबंधा इलाके में अपने खंभों से नेट केबल काट रहा विद्युत अमला
06-Feb-2025 4:41 PM
रजबंधा इलाके में अपने खंभों से नेट केबल काट रहा विद्युत अमला

जियो,एयरटेल ने नहीं दी लोगों को सूचना, दिनभर परेशान हुए 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 फरवरी।
विद्युत अमले ने आज से लोगों को परेशानी में डालने वाला अभियान शुरू कर दिया है । हालांकि अफसर कर्मचारियों का कहना है कि इसकी सूचना उपभोक्ताओं और प्रभावितों को दे दी गई थी ।

विद्युत अमले ने आज सुबह रजबंधा मैदान से बड़े इलाके में विद्युत खंभों में लटकाए गए इंटरनेट कनेक्शन और अन्य तरह के  केबल वायर को काट दिया। इससे इलाके के सभी अखबारी दफ्तर, मेडिकल काम्प्लेक्स और संस्थानों के नेट कनेक्शन कट गए। और सभी का काम ठप्प हुआ। पहले तो लोगों को लगा कि नेट, की समस्या होगी। वाईफाई,डोंगल, और अन्य उपकरणों को रोकना पीट कर कनेक्ट करने मेंजूझते रहे। तब तक मालूम चला कि विद्युत अमला पोल में तने इनके केबल वायर काट रहा है। खासकर थ्री फेस के पोल में तने केबल काटे गए। खंभों में इस काम में जुटे विद्युत अमले के पास जाकर लोगों ने विरोध करना शुरू किया। उनका कहना था कि डिसकनेक्ट करने की सूचना दिए बगैर यह कार्रवाई की गई। तो विद्युत कर्मियों ने बताया कि अफसरों ने नेट कनेक्शन प्रोवाइडर एयरटेल, जियो, बीएसएनएल को सूचना दे दी गई थी । उन्होंने ऐतिहासिक उपाय नहीं किए इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं है। बताया गया है कि विद्युत विभाग यह अभियान पूरे शहर में चलेगा। यदि नेट कंपनियों ने व्यवस्था नहीं तो आने वाले दिनों में राजधानी के कई इलाकों में ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ेगा।
 


अन्य पोस्ट