रायपुर

वार्षिक उत्सव में नृत्यों की धूम रही
30-Jan-2025 6:40 PM
वार्षिक उत्सव में नृत्यों की धूम रही

रायपुर, 30 जनवरी। पाञ्चजन्य विद्या मंदिर, कुशालपुर में 35वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।इस भव्य कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में दशावतार की प्रस्तुति विशेष रही, जिसमें भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से लेकर कल्कि अवतार तक का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही, सीताहरण, रावण वध एवं महाभारत की घटनाओं को बच्चों ने नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। छत्तीसगढ़ी सुआ, पंथी एवं कर्मा नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां भी हुई।   इसके अलावा, नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत योगासन की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया। मंच  संचालन हेमलता सिन्हा एवं नेहा द्विवेदी ने किया।

रायपुर, 30 जनवरी। अर्पिता चिल्ड्रेन पब्लिक हाई स्कूल ,न्यू राजेंद्र नगर उरला में  वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया द्य  मुख्य अतिथि  विधायक के प्रतिनिधि मैकमिलन साहू,  अध्यक्षता योग आयोग के अध्यक्ष  रूपनारायण सिंह ने की। इस मौके पर  विशिष्ट अतिथि डॉ किशोर सिन्हा बिरगांव निगम नेता प्रतिपक्ष ओम प्रकाश साहू  सुरेंद्र सोलंकी, नोडल अधिकारी ए.क. देवांगन ,संकुल समन्वय जितेश वर्मा,सतेंद्र श्रीवास्तव ,पार्षद श्रीमती शकुंतला बंदे, दीपेंद्र श्रीवास्तव ,दिलीप वर्मा एवं योगेश साहू, व पार्षद वेदराम साहू उपस्थित रहे ।छात्रा प्रिया,करीना हर्षिका, रंजन एवं साथियों ने भारत के ऐतिहासिक परिदृश्य पर प्रस्तुति दी ।कक्षा छठवीं  के विद्यार्थियों ने अपने नृत्य को दादा दादी को समर्पित किया।  संस्कार नाटक का प्रदर्शन अंशु एवं साथी ने किया।

इनके अलावा कई नृत्य भी पेश किए गए । विजय एवं साथियों ने महाकुंभ की झांकी की प्रस्तुत किया। प्राचार्य नीतू सिन्हा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  डायरेक्टर डा.अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथि, पालकों का आभार जताया द्य कार्यक्रम का संचालन अर्पिता सिन्हा ने की।


अन्य पोस्ट