रायपुर

हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
29-Jan-2025 7:45 PM
हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ निषाद समाज, रायपुर महानगर द्वारा रामसागर पारा स्थित निषाद भवन में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

छग निषाद समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद ने ध्वजारोहण किया। सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और वीर शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति गीत गाये और प्रसाद के रूप में सेव बूंदी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में छ. ग.निषाद समाज प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पुनारद निषाद, महानगर सचिव मुकेश निषाद, संगठन सचिव लोकेश निषाद, डूमहा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष धुरंधर विनायक, रामकुमार निषाद, रामेश्वर निषाद, महिला प्रमुख नेतृत्व कर्ता एवं जिला रायपुर संगठन, महानगर की सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा निषाद, लक्ष्मी निषाद, शशिकला निषाद, गायत्री निषाद, जयश्री कैवर्त एवं समस्त मोहल्लेवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट