रायपुर
उरला, सिविल लाइन, कबीर नगर और पंडरी का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। राजधानी में साइबर ठगी का बढ़ गया है। ठग पुलिस के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। शहर में एक के बाद एक ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हंै। पखवाड़े भर में राजधानी में मोवा, उरला, कबीरनगर और सिविल लाइन थाना इलाकों में 61 लाख से अधिक की ठगी हुई। इसकी रिपोर्ट कल शाम दर्ज कराए गए हैं। पुलिस पीडि़त की शिकायत पर ठगों की पतासाजी में जुट गई है।
पंडरी इलाके में कल एक महिला से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने टेलिग्राम में टास्क पूरा करने का झांसा देकर उसके तीन बैंक खातों से 2 लाख 24 हजार 700 रूपए को धोखे से अपने खाता में जमा करा लिया। अवनि विहार दलदल सिवनी आरती पाठक ने पंडरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह गृहणी है। कल उसके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात मोबाइन 69003-67670 नम्बर से मेसेज आया था। जिसमें आरोपी ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर कैश मिलने का ऑफर दिया। जिस पर आरती उसके झांसे में आ गई, और भेजे गए टेलीग्राम लिंक को क्लिक किया। उसके बाद अज्ञात ने उसे टेलीग्राम गु्रप में जोड़ दिया। जिसके बाद टास्क पूरा करने पर अज्ञात मोबाइल धारक ने आरती के एचडीएफसी बैंक, सिटी युनियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक से किस्तों मे कुल 2,43,700 को धोखे से निकाल लिए।
उधर कबीर नगर इलाके में शेयर ट्रेडिग़ के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी हो गई। सुमित कुमार शुक्ला ने इसकी रिपोर्ट कबीरनगर थाना में दर्ज कराई , कि वह हर्षित लैण्डमार्क हीरापुर रायपुर रहता है। ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 4 नवम्बर को उसको अज्ञात नम्बर से वाट्सअप पर मेसेज आया था। जिसे खोलकर देखने के बाद उसे नाम- 861-॥स्क्चष्ट ्रह्यह्यद्गह्ल रूड्डठ्ठड्डद्दद्गद्वद्गठ्ठह्ल में एड कर दिया। वहां पर ट्रेडिंग में अधिक प्राफिट होना बताकर एचएसबीसीआईए एप्लीकेशन लिंक भेजा गया। जिसमें सुमित को शेयर टे्रडिंग से डबल मुनाफा कमाने का झांसा देकर उसके खाता से 2607429 रूपये जमा कराया गया। जिसके बाद ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग अकाउंट पर प्राफिट दिखाने लगा। तो रकम को विथड्राल करने पर वह नहीं हुआ। जिसके बाद तारा देशाई नाम के व्यक्ति जो उक्त व्हाट्सअप ग्रुप का संचालक है, उसने बताया विड्राल करने के लिये प्राफिट पर 18 प्रतिशत कमीशन जमा करने को कहा गया। सुमित ने झांसे में आकर उसके खाता में 1992571.21 रूपये जमा कर दिए इसके बावजूद भी विथड्राल नहीं हुआ। ग्रुप में पूछे जाने पर और कमीशन की मांग करने लगे। पैसा नहीं होने बताने पर कानूनी कार्रवाही करने की धमकी दिया गया। इस प्रकार अज्ञात ने शेयर ट्रेडिग़ के नाम पर उससे 46 लाख ठग लिए । सुमित ने ठगी होने की रिपोर्ट कल कबीर नगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है।
उरला में भी एक शख्स ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात मोबाइल धारक ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिग़ के नाम पर 13 लाख रूपए ठग लिए।
जागृतिनगर बीरगांव निवासी खेमचंद पटेन ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 23 जुलाई को उसके मोबाइन पर अज्ञात 8872413619 नम्बर से फोन आया था। जिसमे उसने खुद को खुद को शेयर मार्केट का जीएम बताकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर ज्यादा मुनाफ होने की बात कही। जिसपर खेमचंद पटेल उसके झांसे में आ गया। और उसने उसके बताए खाता में अलग-अलग किस्तों में 12 लाख 94700 जमा कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अगल- अगल मामलों में धारा 318-4, आईटी 66 डी, 3-5 का अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।