रायपुर

अनुकम्पा नियुक्तियों के लिए 353 पदों की स्वीकृति दी, इनमें 275 भृत्य
19-Dec-2024 6:43 PM
अनुकम्पा नियुक्तियों के लिए  353 पदों की  स्वीकृति दी, इनमें  275 भृत्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के नगर निगमों, पालिका और नगर पंचायकों में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के पदों को भरने 353 पदों की  स्वीकृति दी है । इनमें सर्वाधिक 275 पद भृत्यों के हैं।

वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को  उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने  स्वीकृति दी।

मिली जानकारी के मुताबिक  दुर्ग संभाग में सर्वाधिक 115, रायपुर में 91, बिलासपुर में 58, सरगुजा में 8, बस्तर में तीन कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गयी है। सफाई कर्मचारी के तौर पर दुर्ग में 19 और  सरगुजा में 2 को अनुकंपा नियुक्ति दी गयी है। वहीं चौकीदार के पद पर 2, कुली के पद पर 19, माली के पद पर 5, ड्राइवर के पद पर 1, तृतीय श्रेणी के पद पर 7, अवयस्क को 6, न्यायालीन प्रकरण पर 14 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गयी है।संभागवार रायपुर में 102, दुर्ग में 144, बिलासपुर 78, सरगुजा में 16, बस्तर में 13 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी गयी है। इन सबके वेतन व्यय भार संबंधित निकायों को ही वहन करना होगा।


अन्य पोस्ट