रायपुर
150 चाकूबाज, बदमाश थाने तलब
17-Jul-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जुलाई। राजधानी की गिरती कानून व्यवस्था पर मंत्रालय में गृह मंत्री की मौजूदगी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायकों ने जमकर नाराजगी जताई। इसके बाद आईजी-एसएसपी की फटकार मिलने पर शहर पुलिस हरकत में आई।
एएसपी लखन पटले के नेतृत्व व समस्त सीएसपी,टीआई ने अपने - अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत् 150 से अधिक चाकूबाजों, बदमाशों को थानों में की परेड़ ली गई। सभी को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें।
अभियान कार्यवाही के तहत 08 चाकूबाजों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 40 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे