रायपुर
गोयल भट्ट जिला सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त
01-Feb-2024 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 1 फरवरी। भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अभनपुर के गोयल भट्ट को नेहरु युवा केंद्र संगठन जिला सलहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया हैं, उनकी यह नियुक्ति सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की क्षेणी वे अन्तर्गत की गई हैं। भट्ट भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इस दायित्व के लिए उन्होनें रायपुर सासंद सुनील सोनी, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहु, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहु, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज व संगठन के नेताओं का आभार जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे